दो एजेंसी में बांट दिए उपभोक्ता
कंपनी के सेल्स अफसर के अनुसार मंडी स्थित एचपी गैस एजेंसी से लगभग छह हजार उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति की जाती रही है। सेल्स अफसर के अनुसार उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो इसके लिए आधे उपभोक्ताओं झिंझाना और बाकी को एलम स्थित एचपी की गैस एजेंसी से संबद्ध किया गया है। जहां से सुबह से ही उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
झेलनी होगी परेशानी
शिकायत के बाद तेल कंपनी ने गैस एजेंसी को बर्खास्त तो कर दिया, लेकिन शहर से दूर स्थापित एजेंसियों से आपूर्ति को सुचारु रखना आसान काम नहीं होगा। शुक्रवार से झिंझाना और एलम की गैस एजेंसियों से सिलिंडरों की आपूर्ति की जानी है। अब देखना यह है कि शामली के उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल पाती है या नहीं।
गैस एजेंसी पर कार्रवाई का अधिकार सिर्फ तेल कंपनी को है। कंपनी की ओर से एजेंसी बर्खास्त करने की सूचना विभाग को ई-मेल के माध्यम से हुई है। पूरी स्थिति कंपनी के अधिकारी ही स्पष्ट करेंगे।
- ओमहरि उपाध्याय, जिला आपूर्ति अधिकारी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/