फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जहरीली शराब का कहर जारी, अब तक छह लोगों की मौत, गांव में मचा कोहराम

Fri, 11 Sep 2020 03:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के गांव चमरावल में जहरीली शराब से लोगों की हालत बिगड़ने का सिलसिला जारी है। जहरीली शराब पीने से मुकेश उर्फ मुखिया (40 वर्ष) की शुक्रवार को मौत हो गई।गांव में लगातार हो रही मौतों से कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


बताया गया कि मुकेश कि शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उसे पिलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल लाए गए मुकेश को गंभीर हालत के कारण मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था। इस दौरान मुकेश को आंखों से दिखाई देना कम हो गया था। स्वास्थ्य विभाग ने अभी आंखों की रोशनी जाने की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन दिखाई देना कम हो गया था।

परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात मुकेश ने शराब पी थी, जिसके बाद से उसकी तबीयत खराब होनी शुरू हो गई थी। पिछले तीन दिन में शराब के कारण गांव के पांच लोगों की मौत हुई है और दो लोगों की हालत बिगड़ी है। हालत खराब होने पर इससे पहले सुनील को खेकड़ा के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन

 
मुकेश की हालत खराब होने की जानकारी मिलते ही आबकारी विभाग और पुलिस की टीम भी पिलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। टीम ने मामले की जांच पड़ताल की थी। वहीं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई।

जहरीली शराब से बागपत और मेरठ में आठ लोगों की मौत
बागपत के गांव चमरावल में जहरीली शराब पीने से 24 घंटे के भीतर पांच लोगों और मेरठ के गांव मीरपुर जखेड़ा में तीन लोगों की मौत हो गई। एक अन्य की हालत खराब है। मामला लखनऊ तक गूंजा और अपर मुख्य सचिव गृह ने प्रकरण की जानकारी ली। पुलिस ने अंतिम यात्रा रुकवाकर एक शव का पोस्टमार्टम कराया है। डीएम बागपत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।  

यह भी पढ़ें: खुल गया जिम ट्रेनर की हत्या का राज, बदमाशों ने ऐसा दिया था वारदात को अंजाम, तीन शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह चार बजे श्याम लाल प्रजापति (45 वर्ष) की हालत बिगड़ी। परिजन स्थानीय डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने जहरीली शराब से मौत होने की बात कही है। ग्रामीणों ने बताया कि सुशील उर्फ सुक्खन (40 वर्ष), इस्लामुदीन अंसारी (32 वर्ष), बल्लू (60 वर्ष) और शिव त्यागी (40 वर्ष) की भी बुधवार को शराब पीने से मौत हुई है। 

एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा और सीओ खेकड़ा मौके पर पहुंचे। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाने लगे। डीएम शकुंतला गौतम ने उन्हें रुकवाया और मोबाइल पर मृतक के बेटे की अपर मुख्य सचिव गृह से बात कराई, इसके बाद समझाकर शव का पोस्टमार्टम कराया। खेकड़ा में भर्ती चमरावल के सुनील ने बताया कि शराब पीने से उसकी हालत खराब हुई है। संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ राजेश मणी त्रिपाठी और जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर जखेड़ा में बृहस्पतिवार को पवन (40 वर्ष) और जगपाल उर्फ जग्गू ने मंगलवार शाम शराब पार्टी की थी। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। गांव के ही अमित ने भी एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें