फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खास रिपोर्ट: हर गली और बाजारों पर रहेगी गृह मंत्रालय की नजर, चौराहों पर मिलेगी वाई-फाई की सुविधा

Thu, 14 Sep 2023 06:17 PM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ

सार

Amar Ujala Special Report : अब शहर की हर गली और हर बाजार पर गृह मंत्रालय की नजर रहेगी। साथ ही हर चौराहे पर वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। पढ़िए अमर उजाला की यह खास रिपोर्ट।
विज्ञापन
Wifi - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर की हर गली और हर बाजार अब सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। सभी कैमरों को आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) से भी जोड़ा जाएगा। इसके बाद शहर की हर संवेदनशील गतिविधि पर सीधे गृह मंत्रालय की नजर होगी। 

विज्ञापन


बताया गया कि नगर निगम ने दो हजार सीसीटीवी कैमरों को आईटीएमएस से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पांच करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। इसके लिए सेफ सिटी के तहत निर्भया फंड से धन की मांग की गई है। अगले पांच दिनों में इस काम के लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।

24 अप्रैल 2022 को शहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आईटीएमएस का शुभारंभ किया था। 29.59 करोड़ की लागत से तैयार आईटीएमएस के जरिए कमिश्नर आवास चौराहा, जेल चुंगी, डिग्गी चौराहा, तेजगढ़ी, शास्त्रीनगर एल ब्लाक, गांधी आश्रम, हापुड़ अड्डा, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहे का ट्रैफिक कंट्रोल होता है। इसके जरिए ऑनलाइन चालान होता है। अब पूरे शहर के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों की निगरानी की योजना है। इसके लिए शहर भर में लगे दो हजार कैमरों को रिकार्ड बनाया गया है। इन कैमरों को आईटीएमएस से जोड़ा जाएगा।

रोमियो पर रहेगी नजर, छेड़खानी की धटनाएं रुकेंगी
सीसीटीवी कैमरों को नजर में शहर के आ जाने से हर संवेदनशील गतिविधि पर नजर रहेगी। इससे ट्रैफिक तोड़ने वाले लोगों पर नजर रहेगी। साथ ही छेड़खानी करने वाले रोमियो पर भी नजर रहेगी। आपराधिक घटनाओं पर भी नकेल कसेगी।

ये बाजार आईटीएमएस से जुड़ेंगे
सराफा बाजार, घंटाघर, कबाड़ी बाजार, खैरनगर, सदर बाजार, आबूलेन, बॉम्बे बाजार, शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट, जागृति विहार, जेल चुंगी, स्पोर्ट्स मार्केट, लालकुर्ती, साकेत, भूमिया पुल, हापुड़ अड्डा, बेगमपुल और लालकुर्ती सहित कई जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिपोर्ट निगम के पास है। पहले राउंड में उक्त बाजारों और संवेदनशील इलाकों को आईटीएमएस से जोड़ा जाएगा। संदिग्ध लोगों की आवाजाही के लिए दुकानों के बाहर की मॉनीटरिंग होगी। कैमरे दुकानदार और स्थानीय लोगों के हैं। जिनसे अनुमति भी ली गई है।

हर चौराहे पर मिलेगी वाई-फाई की सुविधा
नगर निगम से आईटीएमएस लगाने वाले जापान की कंपनी का अनुबंध हुआ है। बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, तेजगढ़ी और कमिश्नर आवास चौराहे पर आईटीएमएस द्वारा फ्री वाई-फाई की सुविधा मुहैया कराई है। इसके अलावा अन्य पांच चौराहों पर भी फ्री में वाई-फाई की सुविधा देने का अनुबंध है। बताया गया कि उक्त नौ चौराहों के बाद शहर में अन्य चौराहों पर भी वाई-फाई मुफ्त दी जाएगी। जिसको लेकर नगर निगम पत्राचार भी कर चुका है।

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी:  आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजार और संवेदनशील इलाके में लगे कैमरों का रिकॉर्ड जुटाया गया है। आईटीएमएस से दो हजार सीसीटीवी कैमरों को जोड़ने की तैयारी चल रही है। नगर निगम जल्द ही इसका ऑनलाइन टेंडर निकालकर प्रक्रिया पूरी करेगा। - अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता नगर निगम एवं प्रभारी आईटीएमएस

यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें