फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की बात: मेरठ में यूरोपियन शैली में बनेंगे बस शेल्टर, आठ करोड़ से होगा इन 10 स्टाॅपेज का कायाकल्प

Sat, 31 Aug 2024 12:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) आठ करोड़ रुपये से बस स्टाॅपेज पर शेल्टरों का कायाकल्प करेगा। इसके लिए 10 स्थान चिन्हित किए गए हैं। जल्द ही ये बस स्टाॅप यूरोपियन शैली में बने शेल्टरों से जगमगाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
यूरोपियन बस शेल्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन ( जेएनएनयूआरएम ) के तहत रोडवेज सिटी बसों के शेल्टर जल्द ही जगमगाएंगे। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) आठ करोड़ रुपये से शेल्टरों का कायाकल्प करेगा। यूरोपियन शैली के ये शेल्टर बेहद आकर्षक होंगे। स्टॉपेज पर बेंच और छत भी आधुनिक होगी। 

विज्ञापन


इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सितंबर महीने में यह काम पूरा हो सकता है। मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एमसीएसएल) की ओर से बस स्टॉपेज के सौंदर्यीकरण की मांग की गई थी।

यह भी देखें: Meerut कांड: दरिंदे अजीत ने किशोर और युवक किसी को न छोड़ा 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडा ने इसे स्वीकार करते हुए तीन करोड़ रुपये से दस बस अड्डों की सूरत बदलने पर स्वीकृति दी। मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि एमसीटीएसएल में मेडा की 33 फीसदी हिस्सेदारी है। इससे पहले कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में 27 दिसंबर को हुई एमसीटीएसएल की बैठक में दिशा-निर्देश दिए गए थे। 

अप-डाउन 20 स्थलों पर अवस्थापना निधि के तहत शेल्टर बनाने का प्रस्ताव है। इस पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज, तेजगढ़ी चौराहा, पीवीएस मॉल, आंबेडकर डिग्री कॉलेज/सीसीएस यूनिवर्सिटी, नई सड़क, सोहराब गेट, हापुड़ अड्डा, ईव्ज चौराहा, बच्चा पार्क और बेगमपुल/लालकुर्ती चौराहे का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें