फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: मेरठ से सटे खरखौदा में घोसीपुर के जंगल में गोकशी, मुठभेड़ में गोली लगने से तस्कर घायल

Sun, 25 Jun 2023 12:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के खरखौदा में घोसीपुर के जगल में गोकशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक गोतस्कर घायल हुआ है। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में गोतस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के खरखौदा थानाक्षेत्र में बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के घोसीपुर स्थित पुराने कमेले के आसपास लगातार गोकशी हो रही है। गोकश आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार रात गोकशों ने एक गोवंश की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से मुठभेड़ हो गई जिसमें एक तस्कर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है अन्य फरार होने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में घोसीपुर के जंगल में बने पुराने कमेले के पास गोकशी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पूर्व में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कई बार हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Live: मुजफ्फरनगर में कच्चे मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत, अन्य सड़क हादसे में कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात गोकशों ने पुलिस पुलिस कार्यप्रणाली को धता बताते हुए पुराने का मेले के पास फिर गोकशी को अंजाम दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस कि तस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में घोसीपुर निवासी तस्कर शादाब के पैर में गोली लगी है।

यह भी पढ़ें: Meerut: मुंडाली में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, भिंडी के खेत में पड़ा मिला लहूलुहान शव

पुलिस ने तस्कर शादाब उसके भाई को हिरासत में लेकर मौके से औजार बरामद किए हैं। वहीं अन्य तस्कर फरार होने में कामयाब रहे। इंस्पेक्टर राजीव कुमार का कहना है कि मामले में दो को हिरासत में लिया गया है अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा। एक तस्कर के पैर में गोली लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें