सीसीटीवी फुटेज में दिखाई पड़ा सहकर्मी जितेंद्र
मृतक घोषित होने के बाद गंगानगर पुलिस ने गुड्डू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौके से बरामद खून से सनी इंटरलाकिंग टाइल व मृतक का मोबाइल सील कर दिया। मृतक की बाइक भी थाने लाई गई। मृतक की पत्नी सपना की आशंका पर पुलिस ने अप्सनोवा अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। जिसमें एक युवक गुड्डू के साथ आता दिखाई पड़ा। वहीं उसकी पहचान गुड्डू के सहकर्मी जितेंद्र निवासी बेहटा हाजीपुर के रूप हुई। सपना ने पुलिस को तहरीर देते हुए जितेंद्र पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: चर्चा: मौलाना कलीम की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आईं सना खान, बोल्डनेस को छोड़ अपनाया बुर्का, हैरान कर देंगी बदलाव की तस्वीरें
एसएचओ गंगानगर ऋषिपाल मलिक ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स को भी जांच मेंशामिल किया गया है। पुलिस आरोपी जितेंद्र को पकड़ने का प्रयास कर रही है। आरोपी केपकड़े जाने के बाद हत्या करने के कारणों का पता चल सकेगा।