फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव रिजल्ट: सहारनपुर में गंगोह विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी किरत सिंह 5362 वोटों से जीते

Thu, 24 Oct 2019 01:53 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर विधानसभा के गंगोह उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी किरत सिंह 5362 वोटों से जीत गए। शुरुआत से ही कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद लगातार आगे चल रहे थे। हालांकि दूसरे नंबर पर भाजपा के किरत सिंह लगातार वोटों के मामले में उनका पीछा कर रहे थे। 11वें राउंड के बाद नोमान मसूद ने तेजी से बढ़त बना ली थी।

विज्ञापन


आलम यह रहा कि 17वें और 18वें राउंड तक यह बढ़त 14,000 से अधिक तक पहुंच गई थी। लेकिन उसके बाद भाजपा प्रत्याशी ने तेजी दिखाई और बढ़त को कम करने का प्रयास किया। 21वे राउंड तक बढ़त लगभग 10000 रह गई और 23वें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी से कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद की बढ़त मात्र 9000 वोट रह गई। 

भाजपा प्रत्याशी समर्थकों के साथ उम्मीद कर रहे थे कि इस बढ़त को खत्म कर भाजपा जीत हासिल करेगी, जबकि नोमान मसूद कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों ने अपनी जीत लगभग तय मान ली है। लेकिन कुछ ही राउंड के बाद नजारा पूरी तरह बदल गया और भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी को पछाड़ दिया। 
विज्ञापन


इसको लेकर मतगणना स्थल से बाहर मौजूद दोनों प्रत्याशियों के समर्थक हर राउंड की गिनती पर निगाहें गढ़ाए रहें। एक-एक वोट का हिसाब लगाया जा रहा है, एक-एक क्षेत्र के बारे में जानकारी की जा रही थी कि किस क्षेत्र की मतगणना शेष है और वह किस प्रत्याशी का बाहुल्य इलाका है।

वहीं कांग्रेस-सपा का कहना है कि भाजपा का एजेंट बनकर प्रशासन ने काम किया। सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संतर पाल ने कहा प्रशासन ने जबरदस्ती भाजपा को जिताया। जिलाधिकारी ने सभी एजेंटों को बंधक बनाया। कांग्रेस प्रत्याशी नोमान ने कहा कि जिला प्रशासन ने लोकतंत्र की हत्या की है। इसकी लड़ाई लड़ी जाएगी। चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी। जिला प्रशासन ने भाजपा का एजेंट बनकर काम किया।

इस पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि सारे आरोप निराधार है। प्रेक्षक की मौजूदगी और सभी एजेंट की मौजूदगी रहे। कुछ लोग मोबाइल का प्रयोग कर रहे थे। उन्हें जरूर निकाला गया।

31 वां राउंड 
  • कांग्रेस, नोमान मसूद 62875
  • भाजपा, किरत 68237
  • सपा, इंद्रसेन 57352
  • बसपा, इरशाद  32269

30 वां राउंड 
  • कांग्रेस, नोमान मसूद 62671
  • भाजपा, किरत 66790
  • सपा, इंद्रसेन 57062
  • बसपा, इरशाद 31576
- इससे  पहले शुरुआती 13 राउंड तक आंकड़े कुछ इस प्रकार रहे। 

13वां राउंड
कांग्रेस, नोमान मसूद 34241
भाजपा, किरत 25633
सपा,इंद्रसेन 21429
बसपा, इरशाद 12934

12वां राउंड
कांग्रेस, नोमान मसूद 31588
भाजपा, किरत 23957
सपा, इंद्रसेन 21007
बसपा, इरशाद 12175


11वां राउंड 
कांग्रेस, नोमान मसूद 28526
भाजपा, किरत 22277
सपा, इंद्रसेन 20657
बसपा, इरशाद 11408

10वां राउंड
  • कांग्रेस, नोमान मसूद 24057
  • भाजपा, किरत सिंह 21339
  • सपा, इंद्रसेन 20293
  • बसपा, इरशाद 11226
 
नौंवां राउंड
  • कांग्रेस,नोमान मसूद 20547
  • सपा, इंद्रसेन 19502
  • भाजपा, किरत सिंह 19354
  • बसपा इरशाद 10815

आठवां राउंड
  • कांग्रेस,नोमान मसूद 18405
  • भाजपा, किरत सिंह 17223
  • सपा,इंद्रसेन 16850
  • बसपा, इरशाद 9401

सातवां राउंड
  • कांग्रेस, नोमान मसूद 17506
  • भाजपा, किरत सिंह 15028
  • सपा, इंद्रसेन 14240
  • बसपा, इरशाद 8163
छठा राउंड
  • कांग्रेस, नोमान मसूद 15919
  • सपा, इंद्रसेन 13311
  • भाजपा, किरत सिंह 12508
  • बसपा, इरशाद 5576

पांचवां राउंड
  • कांग्रेस, नोमान मसूद 15095
  • भाजपा, किरत सिंह 10072
  • सपा, इंद्रसेन 10988
  • बसपा, इरशाद 4394
विज्ञापन

ये हैं 11 प्रत्याशी
भाजपा-किरत सिंह
कांग्रेस-नोमान मसूद
सपा-इंद्रसेन 
बसपा-मोहम्मद इरशाद 
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी-जितेन्द्र कुमार 
बहुजन मुक्ति पार्टी-मोहकम सिंह
निर्दलीय-इरशाद अहमद
निर्दलीय-कंवरपाल
निर्दलीय-प्रदीप
निर्दलीय-सहदेव सिंह
निर्दलीय-सोमपाल कश्यप

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें