Election 2024 : मेरठ में बृहस्पतिवार को सपा से भानु प्रताप और बसपा से देवव्रत त्यागी सहित 19 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए। इस दौरान कलक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मेरठ में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन बृहस्पतिवार को सपा से भानु प्रताप और बसपा से देवव्रत त्यागी सहित 19 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए। जिला प्रशासन ने नामांकन की प्रक्रिया से पहले कलक्ट्रेट में सजावट की।
विज्ञापन
मेरठ कलक्ट्रेट में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच लोकसभा उम्मीदवारों के लिए नामांकन प्रक्रिया की गई। जिसमें समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह व बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी देवव्रत त्यागी सहित 19 उम्मीदवारों ने पर्चे लिए हैं। पर्चे वितरित करने में सहायक रिटर्निग अधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार शामिल रहे।