फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोडवेज बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक जितेंद्र की फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन) बहसूमा।
विज्ञापन
चार लोग घायल, हरियाली पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा (मेरठ)। रामराज स्थित हरियाली पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की सुबह सोफीपुर निवासी टेंट का काम करने वाले मजदूरों की ई-रिक्शा में उत्तराखंड रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार सभी पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस ने सभी घायलों को हस्तिनापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल जितेंद्र (26) को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के गांव सोफीपुर निवासी मजदूर टेंट लगाने का कार्य करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह ई-रिक्शा में सवार होकर जितेंद्र, नॉटी, लकी, तरुण व संदीप आदि बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:30 बजे रामराज थाना क्षेत्र के गांव में टेंट लगाकर अपने गांव लौट रहे थे। रामराज स्थित हरियाली पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही उत्तराखंड के कोटद्वार डिपो की रोडवेज बस ने उनकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

ई-रिक्शा में सवार सभी पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्य मार्ग पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को हस्तिनापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायल जितेंद्र (26) को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़ भाग गया। पुलिस ने रोडवेज बस व क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया है। मृतक जितेंद्र की मां ऊषा ने थाने में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि मृतक युवक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही बस चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

मृतक जितेंद्र की फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन) बहसूमा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें