फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। रिश्तेदारों से मिलकर अपने घर बाइक पर लौट रहे युवक को मवाना-फलावदा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को फलावदा सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। जिला मुजफ्फरनगर के गांव कवाल निवासी कमल पुत्र ऋषिपाल बृहस्पतिवार शाम करीब 6:00 फलावदा थाना क्षेत्र के गांव खाता में रिश्तेदारी में आया था। यहां से मिलकर वह बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। जब वह अमरोली उर्फ बड़ा गांव के बाहर मवाना-फलावदा मार्ग पर स्थित मंडप के सामने पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। अज्ञात चालक अपने वाहन को लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें