फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra : मेरठ में 12 स्थानों पर फूंके रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले, जलते ही गूंज उठे जय श्रीराम के नारे

Wed, 25 Oct 2023 12:27 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Dussehra 2024 : मेरठ शहर में 12 स्थानों पर मेला लगाकर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। मेलों में खूब आतिशबाजी हुई। पुतले जलते ही हर ओर श्रीराम के जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन
मेरठ में रावण का पुतला फूंका। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनीति, अत्याचार, अधर्म, असत्य और आतंक पर सत्य स्वरूप श्रीराम की जीत का पर्व विजयदशमी अनंत उत्साह के साथ मनाया गया। मेरठ शहर में 12 स्थानों पर मेला लगाकर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। मेलों में खूब आतिशबाजी हुई। लोगों ने चाट-पकौड़ों का आनंद लिया। पुतले जलते ही हर ओर श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। सुबह घरों में मां सरस्वती, लक्ष्मी और श्रीराम की पूजा की गई।

विज्ञापन


मंगलवार को पंचक होने के कारण पांच पुतलों के बाद रावण के पुतलों को जलाया गया। श्रीराम ने अग्नि बाणों की वर्षा कर रावण रूपी बुराई को समाप्त कर दिया। दिल्ली रोड रामलीला ग्राउंड, भैसाली मैदान अयोध्यापुरी, रजबन, जेलचुंगी, कसेरूखेड़ा, मार्शल पिच, सूरजकुंड, प्रह्लाद नगर में श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध दिखाया गया। युद्ध लीला का मंचन किया गया। तोपखाना, कंकरखेड़ा, साकेत, शास्त्रीनगर, शुक्लों का चौक आदि स्थानों पर रावण के पुतले जलाए गए। रामलीला कमेटियों ने 12 बुराइयों में भ्रष्टाचार, अपराध, गंदगी, प्रदूषण, महिला उत्पीड़न, लोभ, लालच, चोरी, ईषा, घमंड आदि का प्रतीक रावण को मानकर पुतला दहन किया गया।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व के वर्षों के मुकाबले इस वर्ष रामलीला मैदानों में अधिक भीड़ रही। ऐसे में पुलिस को रूट डायवर्जन भी करना पड़ा। शाम ढलते ही मेले शुरू हो गए। लोगों ने फास्ट फूड का आनंद लिया। छावनी रामलीला में दिल्ली के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। राम और रावण के बीच भीषण युद्ध हुआ। आतिशबाजी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। पुतला दहन से पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी भी दशहरा मेले में शामिल हुए। दिल्ली रोड रामलीला ग्राउंड में रामदल और रावण दल रथों पर लड़ते हुए पहुंचे। रजबन, जेलचुंगी, सूरजकुंड, कसेरूखेड़ा, प्रह्लाद नगर में स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुति दी गई।

यह भी पढ़ें: रौंगटे खड़े कर देगा VIDEO: तड़पता रहा मासूम, तीमारदारों पर घूंसों बरसाते रहे डॉक्टर, डिप्टी CM ने लिया एक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें