फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : हवस में अंधे ससुर ने की बहू से दुष्कर्म की कोशिश, चीख-पुकार के बाद आया बेटा तो फोड़ दिया उसका सिर

Wed, 25 Oct 2023 12:01 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : ससुर ने पुत्रवधू से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आए पुत्र ने विरोध किया तो लाठी से हमला कर दिया जिससे पुत्र का सिर फट गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में ससुर ने पुत्रवधू से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आए पुत्र ने विरोध किया तो लाठी से हमला कर दिया जिससे पुत्र का सिर फट गया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया।

विज्ञापन


थाने पर दी तहरीर में युवक ने बताया कि सोमवार को वह अपने कमरे में सो रहा था। पत्नी घर में काम कर रही थी। इसी दौरान उसके पिता ने बहू को कमरे में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पत्नी के शोर मचाने पर युवक आया और विरोध किया तो लाठी से उसके सिर पर वार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने युवक को बचाया।

यह भी पढ़ें: रौंगटे खड़े कर देगा VIDEO: तड़पता रहा मासूम, तीमारदारों पर घूंसों बरसाते रहे डॉक्टर, डिप्टी CM ने लिया एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पत्नी के साथ युवक लिसाड़ीगेट थाने पहुंचा और अपने पिता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। लिसाड़ीगेट व परतापुर पुलिस उसे बालकों के साथ कुकर्म के मामले में जेल भेज चुकी हैं। अब इस मामले में भी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें