फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सरधना में शराबी पिता ने पत्नी की गोद से छीनकर एक साल की मासूम की सड़क पर पटक-पटककर की हत्या

Wed, 20 Oct 2021 01:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सरधना के मढियाई गांव निवासी एक युवक ने नशे की हालत में अपनी पत्नी की गोद से एक वर्षीय बेटी को छीन लिया और उसे सड़क पर पटक पटककर अधमरा कर दिया। बुधवार को अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सरधना पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सरधना में बुधवार को एक शराबी पिता ने अपनी एक साल की मासूम को सड़क पर पटक पटककर अधमरा कर दिया। बच्ची की बुधवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि पारिवारिक विवाद के बाद नशेड़ी पिता ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने से इस बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया है। बताया गया कि परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के ही मासूम के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।   

विज्ञापन

 
मढियाई गांव में एक शराबी युवक ने परिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी की गोद से छीनकर एक वर्षीय मासूम को बेरहमी से जमीन पर पटक-पटककर अधमरा कर दिया। आसपास के लोगों ने लहूलुहान हालत में मासूम को नगर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें: उफान पर गंगा: हस्तिनापुर में नाजुक हो रहे खादर क्षेत्र के हालात, फसलें व सड़कें जलमग्न, कई गांवों से टूटा संपर्क
विज्ञापन

 
बताया गया कि मढियाई गांव निवासी काला पुत्र मुद्दा की अपने परिजनों से मंगलवार शम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढा की गाली-गलौज व मारपीट के बाद शराबी युवक रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने चल दिया। उसकी पत्नी एक वर्षीय मासूम को लेकर उसके पीछे चल दी, बीच रास्ते में पति-पत्नी के बीच फिर से कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद उसने अपनी पत्नी की गोद से एक वर्षीय बेटी को छीन लिया और उसे कई बार सड़क पर पटक-पटकर दे मारा।  आसपास के लोगों ने जब तक उसे रोका, तब तक मासूम बेहोश हो चुकी थी। उसे नगर के नर्सिंग होम लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया, उसे सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बुधवार को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं इस मामले में पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। मासूम की मौत के बाद परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें