फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल सिटी में डेंगू से दवा व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लोबल सिटी में डेंगू से दवा व्यापारी की मौत
विज्ञापन

गंगानगर। ग्लोबल सिटी कॉलोनी निवासी दवा व्यापारी की मंगलवार को डेंगू से मौत हो गई। शाम के समय अंतिम संस्कार किया गया।
नकुल तनेजा ने बताया कि उनके भाई नितिन तनेजा (50) ग्लोबल सिटी कॉलोनी में रहते थे। वह दवा के होलसेल का काम करते थे। बीते शुक्रवार को बुखार आने के बाद बहसूमा के एक डॉक्टर से इलाज कराया था। सोमवार सुबह तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें गढ़ रोड स्थित जगत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शाम के समय नोएडा रेफर कर दिया गया। वहां कैलाश अस्पताल में नितिन तनेजा ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बड़ा बेटा शिव बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। शाम के समय शव को ग्लोबल सिटी स्थित उनके आवास पर लाया गया। छह बजे सूरजकुंड में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कॉलोनी में डेंगू से मौत के बाद लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें