माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत सक्सेना को इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को परिणामों की अनंतिम घोषणा के अनुसार, डॉ. सक्सेना ने 10,890 वोट प्राप्त किए।
डॉ. विनीत सक्सेना ने बताया कि डॉ. आलोक गुप्ता को 5,059 वोट मिले थे, इस प्रकार उन्होंने 5,831 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। चुनाव में खड़े सभी पांच उम्मीदवारों को कुल मिलाकर 26,693 वोट मिले। डॉ. सक्सेना का एक प्रमुख योगदान नवजात शिशु पुनर्जीवन कार्यक्रम का नेतृत्व करना रहा है। डॉ. सक्सेना ने बताया कि राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में देश में लगभग 7,300 प्रशिक्षकों को तैयार करने और लगभग दो लाख स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के कौशल को मजबूत करने में मदद की है।