उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देवबंद खजूरी गांव में पानी की निकासी को लेकर हुएगुरुवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग हो गई। जिसमें एक महिला समेत 12 लोग घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
खजूरी निवासी यशपाल और मुकेश पक्ष के बीच पानी को लेकर विवाद हो गया। विवाद में हुई मारपीट में दोनों तरफ से धारदार हथियार चले साथ ही तमंचों से भी फायर होने लगे। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई।
संघर्ष में एक पक्ष की तरफ से मुकेश, ऋषिपाल, राकेश समेत छह लोग घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से यशपाल, पिंटू और सुधीर समेत छह लोग घायल हुए हैं। झगड़े की सूचना मिलते ही कोतवाल अशोक कुमार सोलंकी पुलिस को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी पता करने के बाद दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।