फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: डबल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे दंपती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

Wed, 15 Jul 2020 11:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

  • धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश
  • ससुराल गया था बेटा, घर में अकेले ही थे दंपती
विज्ञापन
bijnor police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्योहारा थानाक्षेत्र में मंगलवार देर रात बदमाशों ने घर में सो रहे दंपती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह वारदात की जानकारी लगने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


स्योहारा थाने के गांव विशनपुरा में एक दंपती की मंगलवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई।


बताया गया कि ग्राम निवासी शिवकुमार शर्मा व उनकी पत्नी अपने घर में सो रहे थे। उनकी एक बेटी व एक बेटा है जो विवाहित हैं। पु़त्र की शादी कुछ ही समय पहले हुई है। वह अपनी पत्नी को लेकर ससुराल गया हुआ था।
विज्ञापन


इसी दौरान दंपती की निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस के अनुसार मृतकों के परिजन गांव में नहीं हैं, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उधर, एसपी बिजनौर संजय त्यागी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें