फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कोरोना पॉजिटिव मिले, गांव अम्हेड़ा सील

विज्ञापन
हल्दौर के मोहल्ला लक्कड़शाह में कोरोना पॉजिटिव मिलने सेनेटाइज करते नगरपालिका कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चार कोरोना पॉजिटिव मिले, गांव अम्हेड़ा सील
विज्ञापन

हल्दौर। नगर सहित क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा में एक युवक व तीन बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सकों की टीम ने गांव अम्हेड़ा के तीनों बच्चों को मुरादाबाद व हल्दौर के युवक को स्वाहेड़ी कोविड केयर सेंटर भिजवाया और उनके परिवार के अन्य लोगों को होम क्वारंटीन कराया है। नगर निवासी एक युवक व अम्हेड़ा निवासी एक व्यक्ति करीब पांच दिन पूर्व मुंबई से परिवार समेत अपने गांव लौटा था। मंगलवार को नगर के युवक व गांव अम्हेड़ा में तीनों बच्चों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मंगलवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी मदनपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र को सील करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें