यूपी के बागपत में डॉक्टरों की लापरवाही से एक महिला की जान पर बन आई। यहां एक सरकारी अस्पताल में एक महिला का पथरी निकालने के लिए ऑपरेशन करने के बाद तौलिया और बैंडेज महिला के पेट में ही छोड़ दिया और टांके लगा दिए। महिला की हालत बिगड़ी तो उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने के बाद महिला के पेट से तौलिया निकाला।
बताया गया कि बागपत जनपद निवासी निशा बेगम को पेट में दर्द की शिकायत थी। छह माह पहले वह एक सरकारी अस्पताल में चेकअप के लिए गई तो वहां उसे पथरी बताई गई। ऑपरेशन की सलाह पर निशा अस्पताल में भर्ती हुई जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन के बाद तौलिया और बैंडेज उनके पेट में ही छोड़ दिया और टांके लगा दिए। तीन दिन अस्पताल में रखने के बाद महिला को घर भेज दिया गया।