फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मारा छापा, मिले गोवंशीय पशुओं के अवशेष, हंगामे के बाद चौकी इंचार्ज सहित पांच सस्पेंड

Wed, 23 Oct 2019 08:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंचे डीएम एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में बड़ौत थाना क्षेत्र के लुहारी गांव में गोवंश की हत्या के बाद पुलिस ने नगर में मीट बेचने वालों और नॉनवेज परोसने वाले होटलों पर छापा मारा। करीब 13 संदिग्ध मीट विक्रेताओं को पकड़ा। ये लोग नहीं बता पाए कि जो मीट उनके पास है, वह कहां से लाया गया है। कोतवाली प्रभारी का कहना था कि इन लोगों की जांच की जा रही है। शीघ्र ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन


जांच के लिए भेजे सैंपल
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि पशु चिकित्सक को बुलाकर गोवंश अवशेष की जांच कराई गई। सैंपल भी लेकर जांच के लिए भेजे हैं। मीट को जमीन में दबवा दिया है। हंगामा करने वालों में सुधीर प्रधान, शौकिंद्र सिंह, जयकुमार, अमरपाल, हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय सचिव अंकित बड़ौली, नितिन जैन, अंकित लपराना, नितिन गोस्वामी, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक संदीप बड़ौली, सचिन, मन्नू तिवारी, सिद्धार्थ गोस्वामी शामिल रहे।

गोवंश कटान करने वालों पर लगेगी रासुका
जनपद में साल 2019 में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने की 23 घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने 89 आरोपियों को जेल भेजा है। लुहारी गांव में गोकशी समेत अन्य घटनाओं पर आईजी आलोक सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि गोकशी करने वालों पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी। आईजी का कहना है कि जिस थाना क्षेत्र में गोवंश का कटान होगा, वहां के थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर दबोचा गया इनामी गोकश, जंगल में हुई धांय- धांय, देखें मुठभेड़ की ये तस्वीरें

विज्ञापन

बोहला चौकी पर तैनात पांच पुलिस कर्मी निलंबित

एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि बोहला चौकी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों की लापरवाही पाई गई है। चौकी इंचार्ज बलराम सिंह, उप निरीक्षक ईश्वरी सिंह, हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुबोध कुमार व सुभाष को निलंबित कर दिया है। चौकी पर तैनात कांस्टेबल उदित 15 अगस्त से छुट्टी पर है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी हैं। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा। 

होती रही है गोवंश की हत्या
गोवंश हत्या की यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व बड़ौली, बड़का, औसिक्का, ढ़ोढरा के जंगल समेत अन्य स्थानों पर गोवंश की हत्याएं हो चुकी हैं। गो तस्कर रात के समय नशे के इंजेक्शन लगाकर कटान करते हैं। सीओ रामानंद कुशवाहा का कहना था कि कुछ गो तस्करों को भी चिह्नित किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें