फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डीएम का आदेश, जिले में 30 दिसंबर तक बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल, कई इलाकों में बिजली रही गुल

Fri, 29 Dec 2023 12:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में डीएम ने 29 से 30 दिसंबर तक 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया है। उधर, कोहरे के कारण कई इलाकों में बिजली भी गुल रही।
विज्ञापन
मेरठ में आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कड़ाके की ठंड और कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिले में कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। बीएसए आशा चौधरी ने बताया कि जिले में शीतलहर और कोहरे के कारण जिलाधिकारी के आदेश पर नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूल 29 दिसंबर और 30 दिसंबर को बंद रहेंगे। जिन स्कूलों में बच्चे आए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षिकाएं इन दोनों दिन उपस्थित रहकर यू-डायस संबंधित व अन्य विभागीय कार्य करेंगे। 

कोहरे से सूर्यापुरम और शिवपुरम की बिजली गुल
कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। सुबह के समय भी बिजली नहीं रही। मोहकमपुर बिजलीघर क्षेत्र के सूर्यापुरम और शिवपुरम में बुधवार देर रात 11 बजे के बाद से बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक बिजली नहीं रही। इन क्षेत्रों में बिजली न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भी परेशान होना पड़ा।

क्षेत्रीय लोगों ने कई बार बिजलीघर पर भी शिकायत की, जिसके बाद लाइनमैन ने मौके पर पहुंचकर फाल्ट ठीक किया और विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई। इस संबंध में अधिशासी अभियंता मनोज अग्रवाल की ओर से भी लाइनमैन को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया गया। यहां 11 केवी की लाइन में कोहरे के कारण फाल्ट हो गया था, इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोहियानगर क्षेत्र में भी सुबह के समय बिजली नहीं रही। उपभोक्ताओं को बिजली न होने के कारण परेशान होना।

यह भी पढ़ें: अलविदा 2023: इन हत्याओं से दहला था मेरठ, माता-पिता का दरिंदगी से कत्ल तो कहीं मां ने छीन ली लाडलों की जिंदगी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा, माधवपुरम, मोदीपुरम, गंगानगर आदि क्षेत्रों में बार बार बिजली आती जाती रही। कोहरे के कारण लाइन में फाल्ट की समस्या आती रही, जिस कारण लोग परेशान रहे। हालांकि विद्युत विभाग की ओर से भी टीम को मौके पर भेजकर फाल्ट को ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई गई।

यह भी पढ़ें: Weather Update : यूपी में कोहरा बना जानलेवा, सड़क हादसों में भाजपा नेता और होमगार्ड समेत पांच की मौत, 25 घायल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें