फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने ली शपथ, बोले- विदेश छोड़कर आया हूं, मोदी-योगी जैसी रफ्तार से करूंगा काम

Mon, 12 Jul 2021 11:59 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

गौरव चौधरी ने आज जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ ली है। उन्होंने कहा था कि कि सभी को साथ लेकर कार्य की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
मेरठ में गौरव चौधरी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ ली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में नवनिर्वाचित गौरव चौधरी ने 23वें जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ ली। जिलाधिकारी के. बालाजी ने उन्हें शपथ ग्रहण कराई। चौधरी चरण सिंह विवि के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ बीजेपी के सह-संगठन महामंत्री कर्मवीर ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि आदर्श जिला पंचायत बनाना है। हमें जिले की तस्वीर बदलनी है। इसी को लेकर सभी सदस्यों को चलना होगा। वहीं जिला पंचायत सदस्यों को कोषाध्यक्ष ने शपथ दिलाई है। इस दौरान एक जिला पंचायत सदस्य ने हरी टोपी और एक जिला पंचायत सदस्य ने लाल टोपी पहनकर शपथ ली।

विज्ञापन

   
वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि किसानों की सेवा करने का मौका दिया है। ये लड़ाई मेरी नहीं आपकी थी। मुझे आज इस पद तक पहुंचा दिया। हाथ जोड़कर राम-राम कर आभार जताया। मैं राजनीति नहीं सेवा करने आया हूं। उन्होंने कहा ये बालक विदेश छोड़कर अपनी धरती पर वापस आया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी रफ्तार से जिला पंचायत को आगे लेकर जाऊंगा।

इस मौके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, बागपत सांसद सत्यपाल सिंह, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, विधायक संगीत सोम, सोमेंद्र तोमर, सत्यवीर त्यागी, जितेंद्र सतवई, दिनेश खटीक, सत्यप्रकाश अग्रवाल, कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, सीडीओ शशांक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेरठ में जिला पंचायत के 33 सदस्य हैं। हालांकि गौरव चौधरी बोर्ड में प्रशासक समेत 44वें जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए जिले के सभी विधायकों और सांसदों को न्योता भेजा गया था। शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत की पहली बैठक होगी, जिसमें सदस्यों का परिचय कराया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी का कहना है कि सभी को साथ लेकर कार्य की शुरुआत करेंगे। विकास कार्यों में सभी के सुझाव लिए जाएंगे, बिना एकजुटता के कार्य संभव नहीं है। उधर, अभी तक के सबसे युवा जिला पंचायत अध्यक्ष कुलवंत सिंह (24 वर्ष) रहे हैं।

पहली बैठक में अध्यक्ष के लिए नई कार का प्रस्ताव पास
जिला पंचायत की पहली बैठक में ही अध्यक्ष के लिए नई कार का प्रस्ताव पास किया गया। इसकी स्वीकृति के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा जाएगा। अभी किराये की कार लेकर अध्यक्ष को दी जाएगी। वहीं, जिला पंचायत सदस्य पूनम शर्मा ने माछरा को तहसील बनाने के लिए कहा। जिस पर अध्यक्ष ने सहमति देते हुए शासन में भेजने के लिए कहा। इसके अलावा सदस्य सम्राट मलिक ने गांव में विकास के लिए धन अधिक खर्च करने पर सरकार को सुझाव देने के लिए अध्यक्ष से निवेदन किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें