फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तो जीत गए...और बीमारियों ने घेरा, मनोचिकित्सक और अन्य डॉक्टर टेलीमेडिसिन से दे रहे परामर्श   

Sun, 06 Jun 2021 11:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

जिला अस्पताल की ओपीडी में दो दिन में 41 ऐसे मरीजों की जांच की, जिन्हें पूर्व में कोरोना हुआ था और अब दूसरी तरह की परेशानी है।
विज्ञापन
Black Fungus - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमाम मरीजों ने चिकित्सकों के उपचार और अपनी इच्छा शक्ति से कोरोना को तो हरा दिया मगर बाद में उन्हें कई और बीमारियों ने घेर लिया है। हालात यह हैं कि किसी को मनोचिकित्सक की जरूरत पड़ रही है तो किसी की ब्लैक फंगस होने के कारण सर्जरी की नौबत आ गई है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड मरीजों के लिए 50 बेड आरक्षित हैं। फिलहाल, इन्हें टेलीमेडिसिन के जरिए परामर्श दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि वे टेलीमेडिसिन ओपीडी में रोजाना इस तरह के 25 से 30 मरीजों को परामर्श दे रहे हैं। संक्रमण से ठीक होने के बावजूद कई हफ्ते तक मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत ज्यादा पड़ रही है, जबकि पिछले साल थकान आम लक्षण था। उन रोगियों में फेफड़े की समस्या है, जो 65 वर्ष से अधिक उम्र के हैं या धूम्रपान करने वाले हैं। कई मरीज डिस्चार्ज होने के बाद भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में दो दिन में 41 ऐसे मरीजों की जांच की, जिन्हें पूर्व में कोरोना हुआ था और अब दूसरी तरह की परेशानी है। इनमें चार मरीजों को नाक कान गला, 18 को नेत्र, 15 को मेडिकल, तीन को सर्जिकल और एक में मानसिक समस्या पाई गई। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में पोस्ट कोविड इलाज के दौरान ब्लैक फंगस के भी मरीज मिल रहे हैं।
 
केस-1
कोरोना ठीक पर हो गया ब्लैक फंगस
मेडिकल में भर्ती एक मरीज ने बताया कि कोरोना ठीक हो गया। रिपोर्ट निगेटिव है लेकिन ब्लैक फंगस हो गया है। आंखों में सूजन है। अब उसका इलाज करा रहा हूं। ये कोरोना से भी खतरनाक लग रहा है। 
केस-2 
ऑक्सीजन कम होते ही लगता है डर
मानसिक रोग ओपीडी में फोन कर एक व्यक्ति ने बताया कि कोरोना ठीक हो गया है। बार-बार ऑक्सीजन सेचुरेशन चेक करता रहता हूं। 96 से एक नंबर भी कम होता है तो डर जाता हूं। बहुत परेशान हूं। 
 
ओपीडी भी शुरू की जाएगी
मेडिकल में इमरजेंसी वार्ड में पोस्ट कोविड मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। साथ ही टेलेडिसिन के जरिए परामर्श दिया जा रहा है। सब सामान्य होने पर ओपीडी भी शुरू की जाएगी।- डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
 
आ रहे पोस्ट कोविड मरीज 
टेलीमेडिसिन से परामर्श पहले से दिया जा रहा है। अब कई ओपीडी भी शुरू हो गई हैं। उनमें भी पोस्ट कोविड मरीज आए हैं। 20 बेड पोस्ट कोविड मरीजों के लिए आरक्षित हैं। - डॉ, कौशलेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें