हालांकि जागृति विहार एक्सटेंशन शहर के बीचों-बीच स्थित होने के कारण लोगों का रुझान इसलिए ज्यादा है, क्योंकि यहां से दो हाईवे और एक एक्सप्रेसवे का लिंक जुड़ेगा। अगले पांच वर्षों में यह शहर का सर्वाधिक पॉश इलाका कहलाएगा। जिस सेक्टर दो में प्लॉट निकाले जा रहे हैं, वहां किसानों ने अभी भी फसल बो रखी है। पिछले दो महीने में किसानों और आवास विकास परिषद के साथ कई बार बातचीत हो चुकी है।
जागृति विहार एक्सटेंशन
सेक्टर 2 कुल प्लॉट: 156 (200 वर्ग मीटर-130, 300 वर्ग मीटर-26)
सेक्टर 3, कुल प्लॉट: 151(127.50 वर्ग मीटर-101, 136 वर्ग मीटर-18, 200 वर्ग मीटर-20, 264 वर्ग मीटर-12)
मकान का रुझान पहले से ही ज्यादा
मेरठ में पहले से ही अपना मकान बनाने का रुझान ज्यादा है। जो लोग फ्लैट में रहते हैं, कोरोना काल के बाद वे भी ऑक्सीजन जैसे खतरे को भांपते हुए मकान खुद बनाना चाहते हैं। -- इश्तियाक अहमद, मुख्य नगर नियोजक, एमडीए
शासन स्तर पर चल रही बातचीत
प्लाट में रुझान अधिक दिख रहा है। इसलिए इसे एक महीना बढ़ा दिया था। कुछ किसानों के साथ विवाद हैं लेकिन अब इन्हें निपटाने के लिए शासन स्तर पर बातचीत चल रही है। - राजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता, आवास विकास परिषद