फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : 577 अपात्रों को दिए काशीराम आवास, एमडीए ने लोहियानगर में बनाई थी कॉलोनी

Thu, 22 Sep 2022 10:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

एमडीए ने शहरी गरीब आवास योजना के तहत लोहियानगर में कॉलोनी बनाई थी। इसे लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है। एमडीए ने अपात्रों को काशीराम आवास सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
कांशीराम आवास योजना के तहत बने मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत लोहियानगर में एमडीए द्वारा विकसित कॉलोनी में 577 मकान के आवंटी अपात्र पाए गए हैं। इसका खुलासा एक विधायक की शिकायत पर जांच के बाद हुआ है। कॉलोनी में 79 आवंटी आवास बेचकर चले गए हैं। 152 ने अपने आवास किराए पर उठा रखे हैं। 

विज्ञापन


डूडा के परियोजना अधिकारी चंद्रभान ने बताया कि एमडीए ने लोहियानगर में योजना के तहत 1504 आवास तैयार किए थे। आवंटन में धांधली की शिकायत की गई तो अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ, अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार, एमडीए, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता की चार सदस्यीय टीम ने जांच की। इसमें पता चला कि योजना के 79 आवंटियों ने आवास बेच दिये हैं।

यह भी पढ़ें: UP: मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लीला के मंचन में तार-तार हो रही मर्यादा, पुलिस-प्रशासन ने भी सिले होंठ
विज्ञापन
विज्ञापन


152 आवंटियों ने आवास किराये पर दे रखे हैं। 346 आवासों पर ताले लटके मिले। 577 आवंटियों को प्रथम दृष्टया अपात्र माना गया है। उनके आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। आवंटी 24 सितंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें