फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से गोरखपुर के लिए सीधी बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ से गोरखपुर के लिए सीधी बस सेवा
विज्ञापन

मेरठ। यात्रियों को सुविधा देने के लिए रोडवेज अपनी सेवा का लगातार विस्तार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर तक अब सीधे बस सेवा संचालन रोडवेज ने शुरू कर दिया है। इस बस सेवा का संचालन वाया लखनऊ होकर किया जा रहा है। सोहराब गेट डिपो से शाम 5.30 बजे सामान्य बस सेवा को गोरखपुर के लिए शुरू किया गया है। मेरठ से गोरखपुर का किराया 900 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, इसके अलावा सोहराब गेट डिपो से अंबाला के लिए भी बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। ये बसें सोहराब गेट से संचालित होंगी। यहां से दोपहर 1 बजे चल कर बस भैंसाली बस अड्डे पहुंचेगी। वहीं, दूसरी बस दोपहर 2.30 बजे सोहराब गेट बस अड्डे से भैंसाली बस अड्डे पहुंचेगी। इसके आधे घंटे के अंतराल पर दोनों बसें अंबाला के लिए रवाना होंगी। मेरठ से अंबाला सामान्य बसों का किराया 313 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा ताज नगरी आगरा, बरेली और हल्द्वानी के लिए वातानुकूलित बसें चलाईं जा रही हैं। इसमें आगरा के लिए सुबह आठ और दोपहर एक बजे बसों का संचालन किया जा रहा है। इनका किराया 414 रुपये तय किया गया है। वहीं, सुबह छह बजे बरेली के लिए बस चलाई जा रही है। इसका किराया 408 रुपये तय है। वहीं हल्द्वानी के लिए सुबह आठ बजे और शाम छह बजे बसों का संचालन किया जा रहा है। इसका किराया 449 रुपये तय है। सोहराब गेट डिपो में 143 सामान्य, छह एसी और एक स्लीपर बसें हैं। अगले एक -दो महीने में 10 नई बसें सोहराब गेट डिपो को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें