फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में गर्मी, शाम को झमाझम बारिश   

Sun, 12 Aug 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शनिवार शाम हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी। बारिश से पारा भी गिर गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रविवार को भी बारिश के आसार बने हैं। दिन में गर्मी से लोग परेशान रहे। 
विज्ञापन

सावन के महीने में अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे शहरवासियों को शनिवार को थोड़ी राहत मिली है। शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला बदला हुआ दिखा। आसमान पर काले बादल तो कभी धूप के बीच मौसम में उतार चढ़ाव बना रहा। इस बीच कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ पर थोड़ी ज्यादा बारिश हुई। बारिश के बीच मौसम बदला और गर्मी से राहत मिल गई और तापमान भी गिरता हुआ फिर से 36 डिग्री के नीचे आ गया है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बारिश के चलते मौसम बदला है, तापमान में भी गिरावट आयी है। मौसम का मिजाज आने वाले दो दिन तक ऐसे ही बना रहेगा। दो दिन पश्चिम यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। कहीं पर माध्यम बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें