घर पर नहीं लगता था मन, चला गया दिल्ली और कपडे़ की दुकान पर करने लगा काम
सरधना। पांच दिन पूर्व नगर के ईकड़ी रोड की नई बस्ती से लापता लापता युवक सोमवार को दिल्ली करोलबाग में कपड़े की दुकान पर काम करता मिला। परिजनों ने अज्ञात बाइक सवार पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। परिजनों के पास एक मोबाइल नंबर से आई कॉल को पुलिस ने सर्विलांस पर लेकर पड़ताल की तो युवक दिल्ली में सकुशल मिल गया।
ईकडी रोड स्थित मोहल्ला ईदगाह रोड निवासी फरीदा पत्नी जुनैद ने 14 अक्तूबर को अपने 18 वर्षीय बेटे अनस उर्फ अंशु का बाइक सवार द्वारा अपहरण किए जाने और अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। फरीदा ने बताया कि काफी तलाश के बाद भी अनस उर्फ अंशु का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की।
इसी बीच परिवार के ही जुनैद के मोबइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। उसने अनस की राजी खुशी के बारे में पूछा। जुुनैद ने इसके बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जांच की तो वह मोबाइल नंबर दिल्ली के करोलबाग का निकला।
पुलिस को करोलबाग की एक दुकान अनस मिल गया।
घर से काम की तलाश में निकला था
अनस ने बताया कि वह अकेला ही आया था। घर पर उसका मन नहीं लग रहा था, जिसके चलते वह काम की तलाश में निकला था। उसने फोन करके जानकारी भी की थी कि उसके आने के बाद परिजन परेशान तो नहीं हैं। अनस के मिलने पर परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली हैं।