फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: धामपुर विधायक अशोक राणा के गनर की सड़क दुर्घटना में मौत

Sun, 07 Jul 2019 03:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन
बिजनौर के मंडी धनौरा में रविवार दोपहर धामपुर विधायक अशोक राणा के गनर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह जिला कासगंज के रहने वाले थे। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कासगंज निवासी गनर धामपुर विधायक अशोक राणा की सुरक्षा में तैनात थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया गया कि कासंगज के प्रतापपुर निवासी गिरीश कुमार विधायक अशोक राणा के निजी गनर थे।

वह अपने पुत्र के साथ एक कार में सवार होकर मंडी धनौरा की तरफर जा रहे थे। जहां रास्ते में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गनर गिरीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।  वहीं मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें