पिता ज्योति नारायण के साथ देवप्रिय।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सेंट मेरीज एकेडमी के पुरातन छात्र देवप्रिय का साक्षात्कार के बाद आईआईएम (भारतीय प्रबंधन संस्थान) अहमदाबाद में फाइनल चयन हो गया है। इससे पहले उनकी कैट (कॉमन एडमिशन टेस्ट) के रिजल्ट में 99.99 परसेंटाइल आई थी। उत्तर प्रदेश में सिर्फ दो छात्रों ने इतना स्कोर प्राप्त किया था।