निकाय चुनाव: सीटों का बंटवारा, देखिए सपा और रालोद उम्मीदवारों के चेहरे

अमर उजाला

Sat, 15 April 2023

Image Credit : अमर उजाला

निकाय चुनाव को लेकर सपा, रालोद और आसपा गठबंधन में सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रालोद ने विभिन्न सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

Image Credit : अमर उजाला
खतौली और पुरकाजी रालोद के हिस्से में तय हो गई है। दोनों ही सीटों पर रालोद ने मुस्लिम चेहरों पर दांव खेला है। वहीं, शामली के जलालाबाद में फिर से विधायक अशरफ अली के करीबी अब्दुल गफ्फार को टिकट दिया गया है।
Image Credit : अमर उजाला

रालोद ने खतौली से पूर्व चेयरमैन शाहनवाज लालू और पुरकाजी से पूर्व चेयरमैन बसारत खां को उम्मीदवार बनाया है।

Image Credit : अमर उजाला

गठबंधन में समाजवादी पार्टी के हिस्से में चार सीटें आने की संभावना है। शहर सीट के अलावा बुढ़ाना, चरथावल और मीरापुर सपा को दिए जाने की संभावना है। शहर सीट से सपा लवली शर्मा को उम्मीदवार बनाने की प्रबल संभावना है।

Image Credit : अमर उजाला

इसके अलावा बुढ़ाना सीट से पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के छोटे भाई सुबोध त्यागी की पत्नी उमा त्यागी को अपना प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है।

Image Credit : अमर उजाला

खतौली, शाहपुर, जानसठ, पुरकाजी और सिसौली सीट रालोद के हिस्से में रहेगी, जबकि भोकरहेड़ी सीट आजाद समाज पार्टी को दी गई है। वहीं, रालोद ने गंगोह में शमा प्रवीन को प्रत्याशी बनाया है। 

Image Credit : अमर उजाला

250 साल पुराना है मध्यप्रदेश का ये किला, जानें रोचक इतिहास

सोशल मीडिया
Read Now