फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नजीबाबाद में 45 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यज एजेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में विकास कार्याें के लिए करीब 45 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पारित किया गया।
चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम और अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार की मौजूदगी में हुई बोर्ड बैठक में विकास संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा हुई। जलकल परिसर के निकट पालिका की दुकानों के ऊपरी तल को व्यवसायिक प्रतिष्ठान के रूप में किराए पर दिए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। वर्षा से पूर्व नालों की तलछट सफाई कराने, जलकल परिसर के निकट मत्स्य हाट की दुकानों, नगर पालिका की अन्य दुकानों के प्रीमियम एवं नवीनीकरण प्रक्रिया के साथ किराएदारी निर्धारित करना शामिल है।
विज्ञापन


बैठक में कार्यालय प्रभारी अफजाल अहमद, नगर पालिका सदस्य मुनेश देवी, निर्देश देवी, इंदू देवी, पवन कुमार, एश्वर्य ऐरन, कसीम अहमद, मो.शजर तय्यब, मो.अशरफ, शिवम अग्रवाल, अच्छन राईन, शाहीन परवनी, राजीव टंडन, मो.इरफान, राजेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


पालिका की दुकानों के ऊपरी तल पर बनेगा पुस्तकालय
मोहल्ला मेहंदीबाग स्थित नगर पालिका की दुकानों के ऊपरी तल पर पुस्तकालय बनाया जाएगा। बोर्ड बैठक में पुस्तकालय निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें