मंच से बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीट जीतने के साथ ही पूरे देश में में 300 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ग भाजपा के साथ है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि जिसे कांग्रेस ने रोके रखा था, अब उस महिला विधेयक को पास कर भाजपा ने महिलाओं को उनका हक दिया है। कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा जीत की ओर है और विपक्षियों की जमानत जब्त होगी।