फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले- मेरठ को बनाएं स्पोर्ट्स, ज्वेलरी, फूड प्रोसेसिंग का हब, बढ़ेंगे रोजगार

Wed, 02 Nov 2022 07:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

MEERUT NEWS: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरठ को स्पोर्ट्स, ज्वेलरी और फूड प्रोसेसिंग का हब बनाएं। उन्होंने कहा इससे रोजगार बढ़ेंगे।
विज्ञापन
मेरठ आए थे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MEERUT NEWS: उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरठ दिल्ली के नजदीक है, इसके चलते विकास के प्रत्येक क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की अपार संभावनाएं हैं। स्पोर्ट्स, ज्वेलरी, फूड प्रोसेसिंग आदि मेरठ के अंतर्गत ऐसे उद्योग हैं, जिसमें बहुत बड़ी संख्या में श्रमिकों के लिए रोजगार उपलब्ध कराए जा सकते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उद्यमी और रोजगार को विस्तार देना सरकार की प्राथमिकता में है। अधिकारी इस पर ध्यान दें कि इसे और कैसे विकसित किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फूड प्रोसेसिंग के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रशिक्षित किया जाए। ताकि एक तरफ जहां लोगों को रोजगार उपलब्ध होंगे तो वहीं इस नवीन उद्योग को और अधिक विस्तार मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि एनआरएलएम के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे उत्पादन को बढ़ाने के लिए कुल टर्न ओवर में वृद्धि की जाए। स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए गए उत्पादों का अच्छा मूल्य प्राप्त हो सके, इसके लिए मार्केटिंग हेतु बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग या अन्य ऐसे गरीब व्यक्ति जिनके आपदा के कारण घर गिर गए हैं या घर नहीं हैं, ऐसे लाभार्थियों का चयन कर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित किया जाए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ढाई फीट के दूल्हे की बरात: पहले खूब हुआ डांस, फिर धूमधाम से निकाह, अजीम की दुल्हन बनी बुशरा, तस्वीरें

विज्ञापन

अमृत सरोवरों में बोटिंग का कार्य कराएं 
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत सरोवर की समीक्षा करते हुए कहा कि अमृत सरोवर निर्माण में अच्छी प्रगति हुई है। बचे हुए अमृत सरोवर के कार्य को पूर्ण कराएं। अमृत सरोवर में बोटिंग के कार्य को भी आगे बढ़ाया जाए। प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। 

यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: ढाई फीट के अजीम की हुईं तीन फीट की बुशरा, पहली नजर में हुआ था प्यार, रोचक है स्टोरी

इस मौके पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहत सिंह सजवाण, सीडीओ शशांक चैधरी, परियोजना निदेशक डीआरडीए मोती लाल व्यास एवं ग्राम विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभागके अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें