मेरठ-बड़ौत मार्ग पर लगाए जाएंगे 200 हर्बल पौधे
बुलंदशहर में राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण और अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण, बागपत और बुलंदशहर में युवा कौशल विकास के लिए आईटीआई का निर्माण, 12 भवन निर्माण, 36 लघु सेतु, 737.37 किमी में जिला मार्गों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, 527.555 किमी ग्रामीण मार्गों का जिला मार्ग में उच्चीकरण कार्य होगा। हर्बल मार्ग योजना में मेरठ में आसिफाबाद मार्ग और मेरठ-बड़ौत मार्ग पर 200 हर्बल पौधे लगाए जाएंगे। बुलंदशहर निरीक्षण भवन में 100, हापुड़ में एनएच-9 के कार्यालय परिसर मार्ग पर 35 हर्बल पौधे लगाए गए।
लोकार्पण कार्य का आंकड़ा
बुलंदशहर 95.27 करोड़
मेरठ 26.08 करोड़
बागपत 13.49 करोड़
गाजियाबाद 7.03 करोड़
हापुड़ 67.47 करोड़
गौतमबुद्धनगर 65.14 करोड़
सेतु निगम 90.35 करोड़
शिलान्यास कार्य का आंकड़ा
मेरठ 154.28 करोड़
बागपत 90.14 करोड़
गाजियाबाद 5.95 करोड़
हापुड़ 3.99 करोड़
गौतमबुद्धनगर 6.44 करोड़
बुलंदशहर 153.05 करोड़
उप-मुख्यमंत्री का दावा, मेरठ से जरूर उड़ेंगे विमान
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस वार्ता में कहा कि हमारी सरकार मेरठ से विमान उड़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मेरठवासी अगले छह महीने में हवाई यात्रा का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का कार्य पिछली सरकारों की तुलना में बेहतर है। हम जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं।
हस्तिनापुर में गंगा पुल पर बने पुल के एप्रोच मार्ग में लगातार बढ़ रहे बजट के प्रश्न पर कहा कि पिछली सरकारों ने इसमें काफी गड़बड़ी की है। गन्ने का मूल्य न बढ़ने के सवाल पर भी कोई जवाब नहीं दिया। विभागों में हो रहे बंपर तबादलों के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत तक विभाग की संख्या के आधार पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं।