फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भाजपा के गरीब कल्याण सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धि

Mon, 13 Jun 2022 11:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज मेरठ पहुंचे हैं।  उन्होंने सबसे पहले सुभारती विवि में भाजपा द्वारा आयोजित गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित किया। मेरठ में अमर उजाला कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में चिकित्सकों के साथ संवाद किया।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज मेरठ पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले सुभारती विवि में भाजपा द्वारा आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मंच पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। भाजपा के गरीब कल्याण सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। सुभारती विवि में यह आयोजन किया गया।

विज्ञापन


पिछली सरकारों ने गरीब हटाए गरीबी नहीं :बृजेश पाठक
बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पिछली सरकारों ने गरीबी को नहीं बल्कि गरीब को हटाया। भाजपा ने गरीबों तक योजनाओं को पहुंचाया है। उन्होंन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस, सपा और बसपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने सोतीगंज का भी जिक्र किया और कहा कि उन्हें भी देश की उन्नति में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। कहा कि भाजपा को शपथग्रहण किए हुए कुछ ही समय बीता है लेकिन भीषण गर्मी होने के बावजूद भाजपा के पदाधिकारी आमजन के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं।

कहा कि चुनाव 2024 में अभी वक्त है लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार आठ साल पूरे कर रही है। इस दौरान आम जनता के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने के तमाम प्रयास जारी हैं। इस दौरान उन्होंने गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले खाली प्लॉटों पर कब्जा  होता था, लेकिन अब प्रदेश में कानून का राज है।  
विज्ञापन


इसके बाद कुछ ही देर बाद उप मुख्यमंत्री मोहकमपुर रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय पहुंचेंगे और यहां शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों और आईएमए के पदाधिकारियों के साथ ‘स्वास्थ्य की चुनौतियां और डॉक्टरों की जिम्मेदारियां’ विषय पर संवाद करेंगे।

उप मुख्यमंत्री प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। लखनऊ में कूड़े में मिलीं दवाओं का मामला हो या फिर प्रतापगढ़ में निरीक्षण का, उन्होंने हर मुद्दे पर सख्त रवैया अपनाया है। वह इलाज और स्वास्थ्य व्यवस्था से संबंधित छोटी-छोटी चीजों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: खतरनाक: भीषण गर्मी में प्रदूषण से घुट रही सांस, देश के 133 शहरों में मेरठ दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, 324 AQI

15 जून को शहर में होंगे मोहन भागवत
मेरठ में इस माह बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा रहेगा। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 15 जून को मेरठ के सरदार वल्लभ भाई  पटेल कृषि विश्वविद्यालय आएंगे। बताया गया कि वह यहां एक पुस्तक का विमोचन करेंगे।

योग दिवस पर शामिल होंगे केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश भर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। इस मौके पर देश की 75 ऐतिहासिक जगहों पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए मेरठ के हस्तिनापुर को भी चिह्नित किया गया है। यहां होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री पशुपति कुमार पारस शामिल होंगे।
विज्ञापन


ऐतिहासिक आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें काफी संख्या में लोग एकत्रित होंगे और योगाभ्यास करेंगे। डीएम दीपक मीणा ने शनिवार को हस्तिनापुर का निरीक्षण किया। प्रशासन ने फिलहाल जीआईसी इंटर कॉलेज को चिह्नित किया है। हालांकि अभी कुछ और स्थानों का भी जायजा लिया जाएगा। जिसके बाद ही कार्यक्रम स्थल का निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें