फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद साक्षी महाराज के बयान पर भड़के देवबंदी उलमा, कहा- हिंदू-मुस्लिमों से मांगें माफी

Sat, 24 Nov 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद
विज्ञापन

भाजपा सांसद साक्षी महाराज द्वारा दिल्ली की जामा मस्जिद को लेकर दिए गए विवादित बयान पर उलमा ने कड़ी आपत्ति जताई है। उलमा का कहना है कि साक्षी महाराज पहले भी कई बार इस तरह की बयानबाजी कर चुके हैं जो मुल्क के लिए बेहद खतरनाक है। उन्हें अपने बयान के लिए मुल्क में रहने वाले हिंदू और मुसलमानों से माफी मांगनी चाहिए। साक्षी महाराज ने कहा था कि दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद को तोड़ा जाए तो उसके नीचे से मूर्तियां निकलेंगी अगर नहीं निकलीं तो मुझे फांसी पर चढ़ा देना।

विज्ञापन

 
वहीं शनिवार को जारी बयान में ऑल इंडिया दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि वर्ष 2019 का चुनाव करीब है और कुछ लालची किस्म के लोग सत्ता में दोबारा आने के लिए इस तरह की बातें बोल रहे हैं जो असंवैधानिक हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साक्षी महाराज की बातों का जवाब देना उचित नहीं समझता, क्योंकि वो दिमाग के बहुत हल्के हैं। वो सिर्फ माननीय इसलिए हैं क्योंकि वो एक सांसद हैं। उनकी बहुत सी बातें पहले भी सामने आई हैं जो मुल्क, हिंदुस्तान के विकास और लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक हैं। इस तरह के बयानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट को सख्त रुख अपनाते हुए इस पर जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। 

साक्षी महाराज जैसे लोग 2019 के चुनाव में कामयाब होने के लिए गैर मुस्लिम युवाओं को भड़काने की कोशिशें कर रहे हैं। जामा मस्जिद पर साक्षी ने जो बयान दिया है उसके लिए उन्हें मुल्क में रहने वाले हिंदू और मुसलमानों से माफी मांगनी चाहिए। अफसोस है कि कुछ फिरकापरस्त ताकतें सत्ता में आई हैं जो खुलेआम संविधान को ठेंगा दिखाने का काम कर रही हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें