फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंदी उलमा बोले- मुसलमानों को बदनाम कर रहे हैं डीजीपी

Fri, 19 Jul 2019 01:28 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह द्वारा मुसलमानों के साथ होने वाली धार्मिक उत्पीड़न की घटनाओं को झूठा बताने वाले बयान पर उलमा ने नाराजगी का इजहार किया है। उलमा ने आरोप लगाया कि डीजीपी का बयान मुसलमानों को बदनाम करने वाला है। 

विज्ञापन


गुरुवार को इत्तेहाद उलमा-ए-हिंद के उपाध्यक्ष मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस्लाम झूठ बोलने की इजाजत नहीं देता जो इस तरह का झूठ बोलता है सरकार को चाहिए कि उनकी जांच कराए और उनके विरुद्ध कार्रवाई कराए। 

उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह की अफवाह उड़ाते हैं उनके साथ साथ बेगुनाहों का खून बहाने वाले लोगों के विरुद्ध कानून बनाना चाहिए और उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन


कारी साजिद ने कहा कि यह मुसलमानों को बदनाम करने की साजिश है। क्या भीड़ हिंसा में तबरेज अंसारी व पहलू खान की हत्या नहीं हुई। हमें लगता है कि दबाव में आकर इस तरह के बयान दे रहे हैं। ऐसे बयान देने से अच्छा है कि पूरी ईमानदारी के साथ जांच करें और उसके बाद कोई बयान दें। साथ ही कहा कि जब भी भीड़ हिंसा होती है तो ऐसा करने वाले आरोपी खुद ही उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं। क्या उन्हें झुठलाया जा सकता है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें