डेंगू के 20 मरीज़ और मिले
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिले में डेंगू फैलता जा रहा है। शनिवार को डेंगू के 20 नए मरीज़ मिले।
ये मरीज़ अब्दुल्लापुर, ब्रह्मपुरी, दौराला, जयभीमनगर, लल्लापुरा, मकबरा डिग्गी, पल्हेड़ा, साबुन गोदाम, मलियाना, तारापुरी, तहसील, मवाना, राजेन्द्र नगर और साबुन गोदाम आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इस साल अब तक डेंगू के 547 मरीज़ मिल चुके हैं।
मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ अशोक तालियान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। लोगों की जांच और इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है। सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। घर या आसपास पानी भरा न रहने की सलाह दी है।