फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की जान बचाने के लिए कोविड अस्पताल बढ़ाए जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों की जिंदगी बचाने को बढ़ाए जाएं कोविड अस्पताल
विज्ञापन

मेरठ। संयुक्त व्यापार समिति की ओर से जूम एप के माध्यम बैठक की गई। इसमें मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर मेरठ के लगभग 300 निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाने और एलएलआरएम के एसवीबीपी अस्पताल में मरीजों की जांच के लिए कमेटी नियुक्त करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि कोरोना के मरीजों को बचाने के लिए तात्कालिक रूप से भी कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जाए।
संचालन कर रहे महामंत्री विपुल सिंघल ने कहा कि अभी 30 अस्पताल कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अधिकृत हैं। पूरी क्षमता से काम करने के बावजूद ये अस्पताल कम पड़ गए हैं। मरीजों की संख्या अब भी लगातार बढ़ रही है। इसलिए शहर के निजी अस्पतालों को कोविड श्रेणी में बदलने की जरूरत है। अधिकतर अस्पतालों में ऑक्सीजन पाइप लाइन, आईसीयू, वेंटिलेटर तथा अन्य संसाधन उनके पास मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे नवीन अग्रवाल ने कहा कि कोविड अस्पतालों की संख्या कम से कम 60 तो तत्काल ही की जानी चाहिए ताकि अधिक से अधिक रोगियों को कवर किया जा सके। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर भी लगातार निगरानी की जरूरत है। बैठक में संयुक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महामंत्री विपुल सिंघल, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, सुशील रस्तोगी, संगठन मंत्री मुकेश कुमार, नमन अग्रवाल, अरविंद चौधरी, विकास गोयल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें