फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन से बाहर घूम रहे संक्रमित लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन से बाहर घूम रहे संक्रमित लोग
विज्ञापन

शामली, कांधला। कस्बे में बनाए गए कंटेनमेंट जोन में की गई बैरिकेडिंग तोड़कर संक्रमित लोग बाहर निकल घूम रहे हैं, जो खुद के साथ साथ अन्य लोगों के लिए भी चिंता की बात है।
डीएम जसजीत कौर ने शनिवार को सभी नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग और सैनिटाइजेशन में लापरवाही बरते जाने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद पालिका प्रशासन ने हरकत में आते हुए कोरोना संक्रमित लोगों के घरों के बाहर बैरिकेडिंग की थी। मगर कुछ समय बाद ही कोरोना संक्रमित लोगों के परिजनों ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। मोहल्ले वालों का आरोप है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति व उसके परिजन गली में बाहर घूम रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में ग्राहकों को सामान बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन किया जा रहा है। दुकानदार बाजार में सुबह पांच बजे ही दुकान के बाहर आकर बैठ जाते हैं और एक साथ कई ग्राहकों को दुकान के अंदर लेकर बाहर से दुकान का शटर बंद कर देते हैं। सामान देने के बाद दुकान खोलकर अन्य ग्राहकों को अंदर लेकर सामान दिया जा रहा है। बाजारों में पूरे दिन लोगों की भीड़ रहती है। व्यापारियों ने बाजार के चौराहों पर युवकों को छोड़ रखा है, जो ग्राहक से सामान के बारे में जानकारी कर उन्हें दुकान पर छोड़ आते हैं। लोगों की इस लापरवाही से कोरोना संक्रमण के बढ़ने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

- एक स्थान पर बैरिकेडिंग तोड़े जाने की सूचना मिली थी। तत्काल उसको बंद करा दिया गया। बैरिकेडिंग से बाहर आने वाले लोगों को कड़ी हिदायत दी गई है। - राजबली यादव, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका कांधला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें