मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीसीएसयू पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। मांग रखी कि समान प्रोत्साहन राशि सभी वर्ग के कर्मचारियों को दी जाए।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की मेरठ शाखा द्वारा प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। छह मई को जारी शासनादेश की प्रतियां जलाई।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीसीएसयू पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। मेडिकल कॉलेज में जिला मंत्री आदेश कुमार सैनी, शर्ली भंडारी, विपिन त्यागी, सुनीता तेवतिया, राजीव शर्मा, जेपी यादव, माधुरी अग्रवाल, मंजू सिंह और बबीता गोस्वामी मौजूद रहे।
जिला अस्पताल में अनिल कौशिक, कौशल्या गौतम के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर कार्य किया गया और प्रतियां जलाई गईं। आयुष विंग में डॉ. भगत सिंह, डॉ. विनोद और डॉ. अनीस अहमद ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
विज्ञापन
मांग रखी कि समान प्रोत्साहन राशि सभी वर्ग के कर्मचारियों को दी जाए। समान कार्य, समान वेतन, गृह जनपद स्थानांतरण, समायोजन और सभी एनएचएम कर्मियों को 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जानी चाहिए।