फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहवास हालत में रजबहे की पटरी पर मिली दिल्ली की युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
बदहवास हालत में रजबहे की पटरी पर मिली दिल्ली की युवती
विज्ञापन

सरधना। अटेरना-कपसाड़ रजबहे की पटरी पर मंगलवार दोपहर भेड़ चराने गए दो युवकों ने एक युवती को बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के युवती ने खुद को राजस्थान हाल दिल्ली निवासी बताया। पूरी तरह से होश में आने पर पुलिस व ग्रामीणों ने उसे कुछ रुपये एकत्र कर दिए। जिसके बाद वह अपने घर के लिए रवाना हो गई।
अटेरना निवासी मनोज और उसका भाई पवन मंगलवार को भेड़ चराने अटेरना-कपसाड़ रजबहे की पटरी पर गए थे। उन्होंने 20 वर्षीय एक युवती को बीच सड़क पर बदहवास हालत में पडे़ देखा। उनकी सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण युवती को अटेरना गांव में ले आए।
विज्ञापन

एसआई विनोद व एसआई लियाकत गांव में पहुंचे। होश में आने पर युवती ने बताया कि वह राजस्थान की रहने वाली है। उसका जीजा उसे यहां लेकर आया था। उसे नहीं मालूम कि वह कैसे बेहोश हो गई और जीजा उसे यहां पर क्यों छोड़कर चला गया।
पुलिस ने बताया कि होश में आने पर युवती ने घर जाने की इच्छा जताई थी। पुलिस और ग्रामीणों ने उसे घर जाने कुछ रुपये दिए और वह चली गई।
वहीं, ग्राम प्रधान विपिन कुमार उर्फ मोंटी का कहना है कि रजबहे पर बदहवास हालत में मिली युवती को पुलिस अपने साथ ले गई थी। बाद में उसे कहां भेजा जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

अटेरना के जंगल में मिली युवती खुद को राजस्थान का मूल निवासी बता रही थी। हाल निवासी दिल्ली है। वह यहां कैसे पहुंची इसकी जानकारी नहीं है। उसके घर दिल्ली भिजवाने की व्यवस्था करा दी गई है। -आरपी शाही, सीओ, सरधना

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें