फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लाश मिलने से फैली सनसनी, चांद के रूप में हुई मृतक की पहचान, आठ साल पहले हुई थी शादी

Fri, 13 Oct 2023 06:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान चांद (35) के रूप से में हुई है। उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रोहटा क्षेत्र के शाहपुर-जैनपुर के जंगल में शुक्रवार को एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उधर, जानकारी लगने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त गांव पूठखास निवासी चांद (35) पुत्र सादक के रूप में हुई है। बताया गया कि शुक्रवार को रोहटा थाना पुलिस को सूचना मिली कि शाहपुर-जौनपुर के जंगल में देवेंद्र पुत्र हुकम सिंह की ट्यूबवेल के पास नाली में एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव पानी में पड़ा हुआ है। बताया कि पास में ही एक बाइक भी खड़ी है। सूचना मिलने पर रोहटा थाने के कार्यवाहक इंचार्ज रविंद्र तालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्र के गांवों में सूचना भिजवाई। वहीं, कुछ ही समय बाद पूठखास गांव के ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर शव की पहचान चांद (35) पुत्र सादक के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस ने छानबीन करने के बाद मृतक चांद के शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

थाना पुलिस का कहना है कि मृतक शराब पीने का आदी था। आशंका है कि उसने अधिक नशा होने के कारण वह ट्यूबवेल पर स्नान करते समय नाली में पानी में मुंह के बल जा गिरा होगा और उठ नहीं पाया होगा, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। मृतक के शरीर पर कोई चोट आदि का भी कोई निशान नहीं मिला है।

बताया गया कि मृतक की बाइक व कपड़े और चप्पल नलकूप के पास ही रास्ते में पड़ी मिली हैं। मृतक के भाई भूरा ने बताया कि किसी ने बुलाकर उसकी हत्या की है। 

यह भी पढ़ें: UP ATS का खुलासा: बांग्लादेशियों को भारत में बसा रहे थे तीन आरोपी, विदेश से 20 करोड़ रुपये की फंडिंग भी हुई
विज्ञापन

बता दें कि मृतक चंद की आठ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। लेकिन पति-पत्नी में कुछ दिन बाद ही विवाद हो गया था। उसकी पत्नी को एक पुत्र भी हुआ था। आपसी विवाद के चलते पांच साल पूर्व चांद की पत्नी अपने पुत्र को साथ लेकर मायके चली गई थी। उसके बाद से वह अकेला अपने परिवार में रह रहा था और मजदूरी का कार्य करता था।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें