फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से लापता व्यक्ति का खेत में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ढिंडाला से लापता ग्रामीण का शव गेझा गांव में मिला
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के ढिंडाला गांव से दो माह से लापता विनोद कुमार (51) का शव रविवार को गेझा गांव स्थित खेत में पड़ा मिला। इसे देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में परिवार के लोग पहुंचे। उन्होंने विनोद को नशे का आदी बताया और पुलिस की कार्रवाई से इनकार किया। मामले में गुमशुदगी दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
ढिंडाला गांव निवासी विनोद कुमार (51) पांच नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दो दिन बाद परिजनों की ओर से परतापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। परिजनों ने बताया कि विनोद फैक्टरी जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह गेझा गांव के एक खेत में कुछ लोगों ने उसका शव पड़ा देखकर शोर मचा दिया। बाद में परतापुर पुलिस भी आ गई। कुछ ग्रामीणों ने शव की पहचान की और परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम से मना किया, लेकिन गुमशुदगी दर्ज होने का हवाला देकर पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। छोटे भाई मुकेश ने बताया कि विनोद काफी शराब पीता था। पुलिस का कहना है कि शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं मिले हैं। एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें