फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग में बारहवीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या, तीन घंटे तक घटना को छिपाए रहे परिजन

Sun, 16 Feb 2020 12:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मेरठ से सटे सरधना में शनिवार को एक युवती की उसके ही परिजनों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरधना के दबथुआ कस्बा निवासी टीना उर्फ तानिया पुत्री रविंदर शनिवार रात घर में अपने कमरे में ही थी। यहां अज्ञात व्यक्ति द्वारा दरवाजा खटखटाया जाने पर उसने जैसे ही दरवाजा खोला तो व्यक्ति ने उसे गोली मार दी।
Trending Videos
विज्ञापन

गोली लगते ही तानिया बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की। 

बताया गया कि टीना कक्षा बारह में पढ़ती थी। वह पिछले साल फेल हो गई थी। चर्चा है कि उसके परिजनों ने ही अपनी जवान बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें