मेरठ में कंकरखेड़ा के सैनिक विहार में एक मकान में रविवार देर रात सिलिंडर में आग लग गई। आग बुझाने के चक्कर मकान मालिक व किराएदार झुलस गए। उधर, शोर शराबे की आवाज सुनकर मकान मालिक के परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सिलिंडर में लगी आग पर किसी तरह काबू पाया गया।
वहीं, परिजनों ने घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।