फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: बदमाशों ने आरएसएस नेता को मारी गोली, हालत गंभीर, मेरठ के लिए रेफर

Fri, 30 Aug 2019 12:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद में फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में शुक्रवार सुबह अपने खेत में चारा लेने गए ग्रामीण को बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं ग्रामीणों ने किसान को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


जानिए पूरा अपडेट
दरअसल, सोमपाल (40) शुक्रवार सुबह अपने में खेत में चारा लेने गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने पीछे से उनको गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर पड़े और बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: यूपी: मामूली विवाद में भांजे की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, आरोपी मामा गिरफ्तार
विज्ञापन


बताया गया कि सोमपाल सिंह आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख हैं। वह सुबह 6:00 बजे चारा लेने के लिए जंगल में गए थे। वहीं पीछे से बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके कूल्हे पर लगी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नईम गाजी हत्याकांड: कोर्ट ने सातों आरोपियों को किया बरी, हत्या के बाद फैल गया था सांप्रदायिक तनाव
 
थानाध्यक्ष फुगाना अक्षय शर्मा ने बताया कि घायल आरएसएस नेता सोमपाल को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस बयान लेने के लिए मेरठ मेडिकल गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें