फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी साहब! बदमाश ही नहीं कुछ, थानेदार भी आपको चुनौती दे रहे हैं, व्यापारी बोले-सुरक्षा दिलाओ

Wed, 28 Jul 2021 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने एसएसपी से यह भी कहा कि जब से जनपद में आपकी तैनाती हुई है, तब से अपराध का ग्राफ बढ़ा है। लगातार लूट की वारदात हो रही हैं। ऐसा लगता है कि अब बदमाश ही नहीं जनपद में जमे कुछ थानेदार भी आपको चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन
मेरठ एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर से देहात तक बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर मंगलवार को पश्चिमी उतर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े उद्यमी औरर व्यापारी एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिले। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगवाए और व्यापारियों सहित आम लोगों को सुरक्षा दिलाएं।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि हत्या, लूट, डकैती, झपटमारी सहित अन्य तरह की आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सबसे अधिक व्यापारी बदमाशों के निशाने पर हैं। वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसलिए सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बेहतर किया जाए। उनकी ओर सेे हाल ही में हुई बड़ी घटनाओं की सूची भी सौंपी गई।

संगठन के महामंत्री विपुल सिंघल ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का भय नहीं रहा। इसलिए पुलिस को सख्ती से कदम उठाने होंगे। इस दौरान अध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध गुप्ता, प्रदेश संयुक्त महामंत्री सोनम वर्मा, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, नवीन अग्रवाल, सुशीला रस्तोगी, सीमा चौधरी, अनुज त्यागी, विकास गोयल रहे।
विज्ञापन

 
जब से आप आएं हैं...तब से बढ़ रहे अपराध
- मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने एसएसपी से यह भी कहा कि जब से जनपद में आपकी तैनाती हुई है, तब से अपराध का ग्राफ बढ़ा है। लगातार लूट की वारदात हो रही हैं। ऐसा लगता है कि अब बदमाश ही नहीं जनपद में जमे कुछ थानेदार भी आपको चुनौती दे रहे हैं। अपराध रोकना है तो ऐसे थानेदारों को हटाना होगा। कुछ घटनाओं में अपराधी सीसीटीवी में कैद हुए हैं, फिर भी उन्हें पकड़ा नहीं जा सका है। कुछ थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में निगरानी के नाम पर खानापूूर्ति कर रहे हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने व्यापारियों को पुलिसिंग में बदलाव का भरोसा दिलाया है। घटनाओं के जल्द खुलासे की बात भी कही है।
विज्ञापन

 
हाल में हुई कुछ आपराधिक घटनाएं
- थाना नौचंदी क्षेत्र में सिक्योरिटी एजेंसी संचालक राजकमल राजपूत के घर 10 लाख से अधिक की चोरी
- सदर बाजार थाना क्षेत्र में वेस्ट एंड रोड निवासी रिया से चेन की लूट
- कोतवाली क्षेत्र में भगत सिंह मार्केट में सराफा कारोबारी कपिल वर्मा के यहां चोरी
- थाना भावनपुर क्षेत्र में टीपी नगर निवासी व्यापारी अमित अग्रवाल से 15 लाख की लूट
- 25 जुलाई को डिप्टी सीएम के कार्यक्रम स्थल के पास विक्टोरिया पार्क से विशाल की बाइक चोरी
- कबाड़ी बाजार में लोहा व्यापारी न्यू मोहनपुरी निवासी रजत की दुकान 7.5 लाख की चोरी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें