फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : चौकी इंचार्ज को गोली मारने वाला बदमाश ढेर, एक घंटे तक चली मुठभेड़, देखिए मौके का वीडियो

Sat, 03 Feb 2024 09:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में चौकी इंचार्ज को गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। पुलिस अभी अन्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
विज्ञापन
मृतक बदमाश और दरोगा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में 11 दिन पहले चौकी इंचार्ज मुन्नेश सिंह कसाना को गोली मारने वाले एक बदमाश को शनिवार देर शाम पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश का नाम विनय वर्मा बताया गया है। बताया गया कि पुलिस और बदमाशों के बीच करीब एक घंटे तक मुठभेड़ चली। वहीं, मुठभेड़ में एक सिपाही सुमित चपराणा भी घायल हो गए। उधर, पुलिस मृतक बदमाश के अन्य साथियों की तलाश के लिए दबिश भी दे रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बदमाश विनय वर्मा पर पुलिस ने दो दिन पूर्व ही 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। विनय वर्मा पर गैंगस्टर एक्ट में कंकरखेड़ा थाने का वांछित था।

बताया गया कि मृतक विनय वर्मा उर्फ शिवम वर्मा मूल रूप से कंकरखेड़ा के मेहंदी मोहल्ले का रहने वाला था। उसकी मां का तलाक हो चुका है। वो अपने तीन बेटों के साथ पल्लवपुरम के एस पॉकेट में एक मकान में किराए पर काफी दिनों से रहती है। मृतक बदमाश दूसरे नंबर का था। जो 2017 में कंकरखेडा थाने से रंगदारी व अपहरण के मामले में जेल गया था।
विज्ञापन


23 जनवरी की रात बुलंदशहर के खुर्जा निवासी मोहर सिंह किराए पर सोनू सैनी की सेंट्रो कार से शादी समारोह में आए थे। सोनू गाड़ी में सो रहा था, इसी बीच तीन बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर गाड़ी लूट ली थी।

Trending Videos

सूचना पर चौकी प्रभारी मुन्नेश सिंह कसाना, दरोगा सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल परवेंद्र मलिक, सचिन खैवाल और कांस्टेबल रविंद्र ने गाड़ी में लगे जीपीएस के आधार पर बदमाशों का पीछा करना शुरू किया था। बदमाश कई घंटे तक शहर में घूमने के बाद सुबह साढ़े तीन बजे श्रद्धापुरी फेस टू के पीछे लाला मोहम्मदपुर नाले पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन

पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए एक को पकड़ लिया था। जिस पर उसके साथियों ने चौकी इंचार्ज मुन्नेश सिंह को सीने में गोली मार दी थी। बदमाश फरार हो गए थे। चौकी इंचार्ज को कई दिन बाद गाजियाबाद के अस्पताल से छुट्टी मिली थी। पुलिस तब से ही बदमाशों की तलाश में जुटी थी।

यह भी पढ़ें: गठबंधन के भीतर बड़ा संकट: इन सीटों पर फंसा पेंच, क्या चुनाव से पहले बढ़ेगी अखिलेश और जयंत की टेंशन?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें